एसएसबी कैम्प बढ़नी पर ऑपरेशन कवच के तहत पैदल गस्त सीमावर्ती सुरक्षा बढ़ाई गई

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ दिनांक 05 अक्टूबर 2025

जनपद सिद्धार्थनगर में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा आज ऑपरेशन कवच के तहत एसएसबी कैम्प बढ़नी पर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थाना ढेबरुआ पुलिस एसएसबी और इंडो नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित कर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अवैध गतिविधियों पर तुरंत सूचना देने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

डॉ•अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी ने भारत नेपाल सीमा पर पैदल गस्त कर सुरक्षा का जायजा लिया।

इस दौरान प्रभारी ऑपरेशन कवच थानाध्यक्ष ढेबरुआ सहित एसएसबी व पुलिस के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे। अधिकारीयों ने सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता बनाए रखने अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और स्थानीय ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के सहयोग से शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया।

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *