सिद्धार्थनगर, 7 नवम्बर 2025:
जनपद सिद्धार्थनगर में तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने चेकिंग के दौरान पिलर संख्या 543/1 के पास एक झोले में भरी सामान्य जेनरिक दवाइयां बरामद की। बरामद दवाइयों को विधिक कार्यवाही के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
बरामद दवाइयां प्रथम दृष्टया नेपाल से तस्करी की आशंका के तहत जब्त की गईं जिन पर धारा 11 कस्टम अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
बरामदगी करने वाली टीम:
1. उपनिरीक्षक दीपक सिंह SSB ककरहवां
2. उपनिरीक्षक सुदीप यादव चौकी प्रभारी लालपुर थाना मोहाना
3. मुख्य आरक्षी उमेश कुमार चौकी ककरहवां थाना मोहाना
4. मुख्य आरक्षी मंजेश कुमार चौकी लालपुर थाना मोहाना
5. आरक्षी अजय कुमार चौबे SSB ककरहवां
6. आरक्षी धर्मदेव यादव SSB ककरहवां
7. आरक्षी प्रणब राय SSB ककरहवां
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने संयुक्त टीम की इस सतर्क कार्रवाई की सराहना की और कहा कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
📡 रिपोर्टर अर्जुन कुमार अग्रहरी लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
