सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश नकथर गांव में 24 वर्षीय युवक की चाकू से हत्या गांव में दहशत

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ से सटे नकथर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें 24 वर्षीय जहीर उर्फ सोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक नौगढ़ थाना क्षेत्र के कोदरा गांव का निवासी था।

घटना की जानकारी के अनुसार जहीर हाल ही में मुंबई से घर लौटा था क्योंकि उसकी पत्नी ने हाल ही में एक बेटे को जन्म दिया था। वह चार दिन पहले अपनी बहन सुबिना

के घर नकथर आया था और गांव में ही फोटो पुत्र कसाब के घर पर रुका था।

सूत्रों के मुताबिक जहीर और फोटो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद फोटो ने जहीर पर चाकू से हमला कर दिया। खून के धब्बे और बिखरे हुए जूते इस बात की पुष्टि करते हैं कि जहीर ने अपनी जान बचाने की कोशिश की।

पुलिस कार्रवाई और गांव का हाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। जहीर के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस अब फरार आरोपी फोटो की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। कुछ लोगों ने बताया कि फोटो की चार अविवाहित बेटियां हैं लेकिन अभी तक हत्या का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है और ग्रामीण न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *