सिद्धार्थनगर 7 दिसम्बर 2025 :
सिद्धार्थनगर पुलिस की क्षमताओं को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्यालय से प्राप्त 5 नवीन चार पहिया वाहनों को आज पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर से विधिवत रूप से रवाना किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर सभी वाहनों को उनके निर्धारित कार्यस्थलों के लिए प्रेषित किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि
> नए वाहनों के मिलने से अपराध नियंत्रण कानून-व्यवस्था आकस्मिक घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया और 112 सेवा की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा। पुलिस अब और तेज व प्रभावी ढंग से जनता को सेवा प्रदान कर सकेगी।
इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन प्रभारी 112 यूनिट तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
नए वाहनों के शामिल होने से जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा पुलिस की फील्ड यूनिट्स को काफी राहत मिलेगी। स्थानीय जनता ने प्रशासनिक कदम का स्वागत किया है।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
