सिद्धार्थनगर नवरात्रि और दशहरा में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने पैदल गश्त में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक

23 सितम्बर 2025, सिद्धार्थनगर :

जनपद सिद्धार्थनगर में नवरात्रि दुर्गा पूजा दशहरा विजयदशमी और नेपाल राष्ट्र में चल रहे आंदोलन हिंसा के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पैदल गश्त रूट मार्च किया।

यह अभियान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र ढेवरूआ थाना प्रभारी PAC टीम ने भी भाग लिया।

कार्यक्रम स्थल: थाना ढ़ेबरूआ क्षेत्र कस्बा बढ़नी

पुलिस और प्रशासन ने पैदल गश्त करते हुए जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिया।

स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना की तुरंत सूचना देने के लिए अपील की गई।

संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं निगरानी के दिशा निर्देश दिए गए।

➡️ इस रूट मार्च के माध्यम से प्रशासन ने यह संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान जनपद में क़ानून और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *