सिद्धार्थनगर में झूठी लूट की सूचना हुई फर्जी पुलिस ने लिया कड़ा कदम

सिद्धार्थनगर 15 सितंबर Live 24 India news : थाना भवानीगंज पुलिस ने एक झूठी लूट की सूचना का सफलतापूर्वक अनावरण करते हुए मामले में दोनों पक्षों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस बल ने जांच के दौरान पाया कि दिनांक 13 सितंबर 2025 को राहुल यादव निवासी गौहनियाराज द्वारा दी गई लूट की सूचना पूर्णतया निराधार थी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राहुल यादव ने ग्राम प्रधान अबुसाद से ₹10000 और ग्राम प्रहरी अनिल चौधरी से ₹20000 लेकर ट्यूबेल चौराहा बयारा की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने विशाल मौर्या व जुबेर शाह पर जानबूझकर झूठी लूट का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा आडियो क्लिप और कड़ाई से पूछताछ करने पर राहुल यादव ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए बताया कि यह केवल कहासुनी का मामला था और उसने विरोधियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के उद्देश्य से गलत सूचना दी थी।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने स्पष्ट किया कि झूठी सूचना न केवल समाजिक व्यवस्था को बाधित करती है बल्कि इससे सार्वजनिक संसाधनों का दुरुपयोग भी होता है। इसलिए आरोपित दोनों पक्ष राहुल यादव व विशाल मौर्या एवं जुबेर शाह को धारा 170/126/135 बी एन एस एस के तहत गिरफ्तार कर चालान किया गया। साथ ही इनके वाहन को भी दस्तावेज न होने पर पुलिस कब्जे में लिया गया।

पुलिस ने जनसामान्य से भी अनुरोध किया है कि किसी भी सूचना मिलने पर उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें और केवल प्रामाणिक जानकारी ही संबंधित विभाग को दें। झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी जिसमें 6 माह से 2 वर्ष का कारावास व ₹5000 तक का जुर्माना शामिल है।

थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने अंत में कहा हम कानून व्यवस्था बनाए रखने में दृढ़ संकल्पित हैं। असत्य सूचना फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ताकि समाज में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *