दिनांक: 23 सितम्बर 2025 सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर में आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा दशहरा विजयदशमी तथा पड़ोसी नेपाल राष्ट्र में आंदोलन/हिंसा की स्थिति को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ मिलकर शोहरतगढ़ बाजार में पैदल गश्त रूट मार्च किया।
इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के साथ अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र एवं थाना प्रभारी संतोष कुमार तीवारी शोहरतगढ़ PAC टीम भी मौजूद रही।
रूट मार्च के माध्यम से आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किए।
➡️ प्रशासन और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से स्थानीय लोगों में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।
