सिद्धार्थनगर विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रोन उड़ान पर पुलिस की कार्यवाही एएसपी की वीडियो बाइट जारी

सिद्धार्थनगर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाए जाने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरों के उपयोग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

 

एएसपी ने स्पष्ट किया कि ड्रोन उड़ान केवल निर्धारित नियमों व अनुमति के आधार पर ही संभव है। बिना अनुमति या संदिग्ध परिस्थितियों में उड़ाए गए ड्रोन पर तत्काल रोक लगाई जाएगी तथा संचालकों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि किसी भी प्रकार की गतिविधि या कार्यक्रम में ड्रोन कैमरे का उपयोग करने से पूर्व पुलिस प्रशासन से अनुमति अवश्य प्राप्त करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

👉 पुलिस की यह कार्यवाही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया एक अहम कदम है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *