सिद्धार्थनगर 08 सितंबर 2025 जनपद सिद्धार्थनगर में आगामी त्यौहार विश्वकर्मा पूजा के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी प्रभारी निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष अपनी अपनी जिम्मेदारी वाले सर्किल व थाना क्षेत्र के चिन्हित हाट स्पॉट भीड़
भाड़ वाले स्थान व आसपास के क्षेत्रों में पैदल गश्त व चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस बल ने न केवल सक्रिय गश्त के माध्यम से माहौल को सुरक्षित बनाया बल्कि आम जनमानस से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और समय समय पर सूचना पुलिस को देने की अपील भी की गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए समय समय पर जारी रहेगा ताकि जनपद में सभी नागरिक सुरक्षित एवं संप्रभु वातावरण में उत्सव मना सकें।
