सिद्धार्थनगर: 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय उ• प्र• लखनऊ द्वारा प्रदत्त सिल्वर मेडल जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन को प्रदान किया गया जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा लगाया गया।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जनपद के सभी थानों व कार्यालयों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें अधीनस्थ पुलिस बल को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम को पुलिस महानिदेशक उ• प्र• द्वारा प्रशंसा चिन्ह मेडल तथा डायल 112 टीम को बेहतर रिस्पांस टाइम हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ये सम्मान एसपी सिद्धार्थनगर द्वारा वितरित किए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद की जनता की सुरक्षा कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस सदैव तत्पर है और इसी भावना से स्वतंत्रता दिवस पर हम सबने देश सेवा का संकल्प लिया है।
