सिद्धार्थनगर पुलिस में तकनीकी सशक्तिकरण नेटग्रिड उपयोग पर प्रशिक्षण आयोजित

सिद्धार्थनगर। 27 नवंबर 2025 : आधुनिक तकनीक से पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आज नेट ग्रिड प्रणाली के उपयोग पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की मौजूदगी में तथा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को नेटग्रिड के तकनीकी पहलुओं उसके संचालन तथा अपराध नियंत्रण और विश्लेषण में इसके उपयोग के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के दौरान पुलिस कर्मियों को

डेटा एनालिटिक्स

अपराध विश्लेषण

जांच में नेट ग्रिड के उपयोग

तथा इसके तकनीकी व व्यावहारिक लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नेट ग्रिड प्रणाली के माध्यम से अपराधों की मॉनिटरिंग संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और महत्वपूर्ण डेटा से तुरंत जानकारी प्राप्त करने की क्षमता पुलिस को और मजबूत बनाती है।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी गण सभी प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष सर्विलांस सेल के सदस्य तथा जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह प्रशिक्षण सिद्धार्थनगर पुलिस को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *