सिद्धार्थनगर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी करने वाले 05 सक्रिय नकबजन गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर 02 सितम्बर 2025:

जनपद में लगातार चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर व थाना मोहाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 5 सक्रिय नकबजनो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के जेवरात मोटरसाइकिल व ₹20000 नकद बरामद कर महत्वपूर्ण खुलासा किया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ• अभिषेक महाजन के आदेश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान IPS के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तारी ऐसे हुई

संयुक्त पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नम्बर की अपाची मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध युवक भारत माता तिराहे के पास खड़े हैं और नेपाल भागने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर सक्रियता दिखाते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान

सोने चांदी के जेवरात  4 अंगूठी 3 मांग टीका 2 मक्खी 2 मंगलसूत्र लॉकेट 1 नथुनी 2 करधनी 1 जोड़ी पाजेब 3 जोड़ी पायल 4 जोड़ी बिछिया।

नकद – ₹20000 ।

मोबाइल फोन – ओप्पो व इनफिनिक्स कंपनी के 2 मोबाइल।

वाहन – एक अपाची मोटरसाइकिल बिना नम्बर चेसिस नं• MD637GE58S2E02373।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. मोहम्मद शमशाद पुत्र तेज खां निवासी गोपीजोत थाना मोहाना।

2. तौफीक अहमद पुत्र असगर अली निवासी गोपीजोत थाना मोहाना।

3. शहजाद अहमद पुत्र राजमन निवासी परसा महापात्र थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर।

4. लड्डू पुत्र विक्रम हरिजन निवासी कोरीपुर थाना चिल्हिया।

5. सदरे आलम पुत्र रियासत अली, निवासी भौराजोत थाना कोल्हुई जनपद महाराजगंज।

आरोपियों का कबूलनामा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर दिन में बंद मकानों की रेकी करते और रात में चोरी करते हैं। चोरी का माल नेपाल ले जाकर बेचते और रुपये आपस में बांट लेते हैं।

पुलिस टीम

इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद कोतवाली सिद्धार्थनगर थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय मोहाना समेत उपनिरीक्षक ग्यासुद्दीन खां राहुल गुप्ता विनय कुमार सिंह तथा कई आरक्षियों की संयुक्त भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

👉 यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *