सिद्धार्थनगर 31 अगस्त 2025:जनपदीय एसओजी और थाना मिश्रौलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने रात्री के दौरान एक पुलिस मुठभेड़ में ₹30000 के इनामी अभियुक्त मुकेश निषाद को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 315 बोर 1 जिन्दा कारतूस 1 खोखा कारतूस 2 चाकू 01 मोटरसाइकिल और ₹ 900 बरामद हुए।
घटना की पृष्ठभूमि यह है कि 23 अगस्त को गणेश निषाद पुत्र रामकला निषाद ने थाना मिश्रौलिया में लिखित तहरीर दी थी कि उनकी माता-पिता बहन और वे स्वयं गांव में रास्ते पर हमला किए जाने के शिकार हुए थे। इस हमले में उनके पिता की मृत्यु और अन्य घायल हुए थे।
उच्च अधिकारियों के निरीक्षण के बाद दिनांक 30/31 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर एसओजी और थाना मिश्रौलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने नौडिहवा जंगल तिराहा पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया। अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग की लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसका उत्पात प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद के कारण हुआ। उसने घटना में प्रयुक्त चाकू और कपड़े गाँव से दूर छिपाए थे और मोटरसाइकिल को बस्ती में एक स्थान पर रखा था।
गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास में पहले भी हत्या और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने इस सराहनीय कार्रवाई करने वाली टीम को ₹25000 नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
गिरफ्तार अभियुक्त: मुकेश निषाद पुत्र धर्मराज निषाद निवासी ग्राम नागचौरी थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर।
बरामदगी का विवरण:
अवैध तमंचा 315 बोर –1
जिन्दा कारतूस –1 खोखा कारतूस 1
हत्या में प्रयुक्त चाकू – 2
चोरी की मोटरसाइकिल – 1
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
थानाध्यक्ष मिश्रौलिया एसओजी प्रभारी सर्विलांस सेल प्रभारी और अन्य आरक्षी व टीम सदस्य।
