सिद्धार्थनगर: पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस ने धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों व ध्वनि विस्तारक यंत्रों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया।
अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने अपने अपने थाना क्षेत्रों के मंदिर मस्जिद में गुरुद्वारे और अन्य धार्मिक स्थलों की गहन जांच की। इस दौरान मानक के विपरीत पाए गए लाउडस्पीकरों को आपसी सहमति से हटवाया गया और संबंधितों को सख्त हिदायत दी गई कि केवल निर्धारित मानक के अंतर्गत ही ध्वनि यंत्रों का प्रयोग करें।
पुलिस ने यह भी सुनिश्चित कराया कि जहां लाउडस्पीकर की आवाज अधिक तेज पाई गई वहां ध्वनि स्तर को कम कराया गया और आगे से मानक के अनुरूप आवाज रखने के निर्देश दिए गए।
एसपी सिद्धार्थनगर ने कहा कि धार्मिक सौहार्द और जन शांति बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून का पालन करते हुए सभी धर्मस्थल सहयोग करें यही पुलिस की अपेक्षा है।
संवाददाता : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थ नगर
