सिद्धार्थनगर पुलिस का ट्रैफिक अभियान 48 चालान ₹62500 वसूले नो हेलमेट नो पेट्रोल नियम लागू

🚨 सिद्धार्थनगर से विशेष रिपोर्ट लाइव 24 इंडिया न्यूज़

7 अक्टूबर 2025 सिद्धार्थ नगर:

यातायात पुलिस का विशेष अभिया 48 वाहनों का चालान ₹62500 वसूले गए सड़क सुरक्षा पर बढ़ाया गया फोकस

सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस सक्रिय दिखाई दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय के पर्यवेक्षण में मंगलवार को जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा जन जागरूकता और प्रवर्तन की संयुक्त कार्यवाही की गई।

प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम ने साड़ी तिराहा पावर हाउस तिराहा सिद्धार्थ तिराहा पेट्रोल पंप तिराहा एवं कस्बा बांसी समेत प्रमुख स्थानों पर पीए सिस्टम के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया।

बिना सीटबेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वालों

बिना हेलमेट दोपहिया चालकों

गलत दिशा में वाहन चलाने

सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

साथ ही नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के तहत पेट्रोल पंप संचालकों को शासन के आदेश की जानकारी दी गई और बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया।

इसके अतिरिक्त रात में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हटवाने की कार्रवाई की गई। अभियान के अंतर्गत कुल 48 वाहनों का चालान कर ₹62500 का शमन शुल्क वसूला गया।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जीवन सुरक्षित रह सके।                              📸 रिपोर्ट लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *