सिद्धार्थनगर नगर पंचायत बढ़नी बाजार में 9 सभासदों का सामूहिक इस्तीफा अध्यक्ष और EO पर तानाशाही का आरोप

सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत बढ़नी बाजार में राजनीतिक संकट गहराया है। यहां की 11 में से 9 निर्वाचित सभासदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का मुख्य कारण अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी अजय कुमार पर आरोप है कि वे मिलकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजरअंदाज करते हुए तानाशाही रवैया अपनाते हैं।

सभासदों ने अपने सामूहिक त्यागपत्र में कहा है कि अध्यक्ष और EO ने कर्मचारियों के माध्यम से उन्हें अवैध और पक्षपाती निर्णय स्वीकार करने के लिए दबाव डाला। यदि उन्होंने यह निर्णय नहीं स्वीकार किया तो कर्मचारियों को हड़ताल करवाई गई ताकि सभासदों पर अनुचित दबाव बनाया जा सके।

सभी इस्तीफा देने वाले सभासदों ने यह भी कहा कि इस स्थिति में नगर पंचायत में लोकतांत्रिक तरीके से कार्य करना संभव नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से तत्काल हस्तक्षेप करने और भ्रष्टाचार व दबाव डालने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

नगर पंचायत बढ़नी बाजार के नागरिक और स्थानीय लोग इस घटना पर गहरी चिंता जता रहे हैं और प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *