सिद्धार्थनगर मृत गोवंश को लेकर सक्रिय हुए विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी SDM शोहरतगढ़ की पहल से हुई दफन प्रक्रिया

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत स्थित सियांव नानकार गांव की आदर्श गौशाला में लावारिस हाल में पड़ी दर्जन भर गौंवंशों की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृत गौंवंश के डेड बॉडी कई दिनों तक खुले में पड़े रहने से दुर्गंध फैलने लगी जिसके कारण स्थानीय ग्रामीण और राहगीर परेशान हो गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी और शोहरतगढ़ प्रशासन की लापरवाही के कारण गौशाला में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं। बीमार और कमजोर गोवंश की देखभाल न होने से उनकी मौत हो रही है जबकि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।

गांव के लोगों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक शिकायतें की गईं लेकिन समाधान नहीं हुआ। गौशाला के लिए बजट भी आता है, बावजूद इसके गोवंशों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा।

मामला गंभीर होते ही विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे और बजरंग दल के पदाधिकारी सक्रिय हो गए। संगठन के पदाधिकारी खुनवा रोड जामकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताई।

सूचना पर शोहरतगढ़ SDM राहुल सिंह SHO बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी खंड विकास अधिकारी चंद्रभूषण तीवारी और प्रधान संघके अध्यक्ष पवन मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और तत्काल कार्रवाई कर मृत गौंवंशों को दफन कराने की व्यवस्था कराई। एसडीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गांव के लोगों ने कहा कि गोवंश की नियमित देखभाल चारे पानी और इलाज की उचित व्यवस्था नहीं की जाती है। यदि यही स्थिति रही तो गोशाला का उद्देश्य ही विफल हो जाएगा।

स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील की है कि वे जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ क्षेत्र की गौशाला में लावारिस हाल में पड़ी गोवंश की मौत से नाराज ग्रामीणों और विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया। SDM शोहरतगढ़ की सक्रियता से मृत गोवंश को दफन कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी लापरवाह हैं तथा गौशाला की दशा सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाने जरूरी हैं।

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *