सिद्धार्थनगर: मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड ने स्कूल-कॉलेज और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग की

सिद्धार्थनगर, 19 सितंबर 2025 : जनपद सिद्धार्थनगर में महिला सुरक्षा और अपराध रोकथाम के उद्देश्य से एंटी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापक चेकिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 19.09.2025 को प्रभारी एंटी रोमियो टीम शक्ति मोबाइल ने थाना क्षेत्र कपिलवस्तु सहित पिपरहवां अलीगढवा चौक और स्कूल-कॉलेज/कोचिंग सेंटर के आसपास के मुख्य सड़कों और चौराहों पर मनचलों और शोहदों की चेकिंग की।

इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय वर्डपुर की छात्राओं को महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन की जानकारी दी गई और उन्हें सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया।

चेकिंग के दौरान महिला दुकानदारों से अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को न्यूनतम करने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी।

एंटी रोमियो टीम का विवरण:

म• उ• नि• शाइस्ता – प्रभारी एंटी रोमियो टीम जनपद सिद्धार्थनगर

महिला मुख्य आरक्षी मधु – एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद सिद्धार्थनगर

महिला आरक्षी मंजू – एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद सिद्धार्थनगर

आरक्षी श्री प्रकाश चौरसिया – एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद सिद्धार्थनगर

मुख्य आरक्षी कंचन सिंह – एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद सिद्धार्थनगर।

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *