सिद्धार्थनगर:
एसपी सिद्धार्थनगर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना ढे़बरुआ पुलिस एवं SSB बल के साथ कस्बा बढ़नी में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। ़
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने गणेश प्रतिमा स्थलों जुलूस स्थलों तथा आगामी बारावफात जुलूस के मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई और स्थानीय लोगों को शांति व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के दौरान पुलिस सतर्क है तथा आमजन को किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व SSB लगातार गश्त कर रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और भरोसा जताया कि त्योहार शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होंगे।
