सिद्धार्थनगर में पेट्रोल डीजल किल्लत की अफवाह पर प्रशासन सतर्क डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

📍 सिद्धार्थनगर दिनांक 26 मार्च 2026 :

जनपद सिद्धार्थनगर में पेट्रोल डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शहर के बांसी स्टैंड स्थित जगदम्बा पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था स्टॉक की स्थिति और वितरण प्रणाली का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि पेट्रोल पंप पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि वितरण व्यवस्था को नियमित बनाए रखें और किसी भी प्रकार की किल्लत न होने दें। साथ ही प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

रिपोर्टर :अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *