सिद्धार्थनगर में चोरी की घटनाओं और ड्रोन से निगरानी की अफवाहों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और जनता की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी इटवा सुबेन्दु सिंह तथा उपजिलाधिकारी इटवा की उपस्थिति में पत्रकार बन्धुओं के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने अथवा आपातकालीन नंबर 112 पर दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि ड्रोन से निगरानी की अफवाहें पूरी तरह से निराधार हैं।
पुलिस प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्त और चेकिंग को तेज किया गया है।
📺 Live 24 India News – सच की आवाज़ आपके साथ हर पल।
