सिद्धार्थनगर, 14 सितंबर 2025
आगामी शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा/दशहरा विश्वकर्मा पूजा को लेकर क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश ने उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ के साथ थाना ढेबरुआ पर पीस कमेटी की विशेष गोष्ठी आयोजित की।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में यह बैठक संपन्न हुई। इसमें थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा समिति के आयोजक ग्राम प्रधान धर्मगुरु और समाज के संभ्रांत व्यक्तियों ने भाग लिया।
पीस कमेटी के माध्यम से सभी को शांति सौहार्द एवं संयम से त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही शासन एवं उच्च अधिकारियों द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया गया।
🔔 क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष निर्देश दिए गए और सभी की समस्याओं को सुना गया।
नारायण लाल श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष ढेबरुआ सहित थाना के अन्य अधिकारी और कर्मी भी बैठक में उपस्थित रहे।
📺 Live 24 India News – सच की आवाज़ आपके साथ हर पल।
