सिद्धार्थनगर 22 फरवरी 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ• प्र• राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर द्वारा लोहिया कला भवन में मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय ने की। शिविर का उद्देश्य निर्बल वर्ग दिव्यांगजन महिलाओं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं अनुसूचित जनजाति सहित विभिन्न वर्गों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना तथा त्वरित विधिक परामर्श उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अरविंद राय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश पाण्डेय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीशगण विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण कुमार चतुर्थ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों को कान की मशीन ट्राइसाइकिल एवं दिव्यांग पेंशन प्रमाणपत्र वितरित किए गए। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओ-लेवल कंप्यूटर कोर्स के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। स्वामित्व घरौनी योजना मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना मत्स्य संपदा योजना मिशन शक्ति अभियान मातृत्व एवं बालिका सहायता योजना तथा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अंतर्गत भी लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि ऐसे शिविरों के माध्यम से समाज के वंचित वर्गों को विधिक जागरूकता एवं योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न ।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
