दिनांक 12 जनवरी 2026 जनपद सिद्धार्थनगर :
प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग के माननीय मंत्री श्री अनिल राजभर द्वारा आज जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में 100 पुरुष पुलिस कार्मिकों हेतु निर्मित आधुनिक G 5 हॉस्टल बैरक का लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक श्री श्याम धनी राही जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन भी उपस्थित रहे। लोकार्पण के उपरांत मंत्री अनिल राजभर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण भी किया गया।
नवनिर्मित G 5 हॉस्टल बैरक में पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिनमें स्नानागार शौचालय भोजनालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं। मंत्री अनिल राजभर ने आशा व्यक्त की कि इस भवन के उपयोग में आने से पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी और उनके कार्यक्षमता में सकारात्मक वृद्धि होगी।
कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
