सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सजेगी रंगारंग महफिल

सिद्धार्थनगर :

जनपद सिद्धार्थनगर में आगामी 28 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक भव्य सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में सांस्कृतिक आध्यात्मिक एवं लोककला से जुड़े विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी।

महोत्सव के अंतर्गत पहले दिन 28 जनवरी को प्रसिद्ध भजन गायिका स्मृति मिश्रा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

29 जनवरी को युवा गायक बीप्राक अपनी प्रस्तुति देंगे।

30 जनवरी को लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा के आगमन के साथ विशेष सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी वहीं इसी दिन गायक रूपेश मिश्रा भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

31 जनवरी को कवि सम्मेलन का आयोजन होगा जिसमें प्रख्यात कवि प्रताप फौजदार काव्य पाठ करेंगे।

महोत्सव के अंतिम दिन 1 फरवरी को प्रसिद्ध भोजपुरी गायक पवन सिंह अपनी शानदार प्रस्तुति से समापन करेंगे।

आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना स्थानीय कलाकारों को मंच देना एवं जनपद की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के पहुंचने की संभावना है।

प्रशासन व आयोजन समिति द्वारा सुरक्षा यातायात एवं व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित इस महोत्सव में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाएं।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *