विकास खण्ड बढ़नी के ग्राम पंचायत पकड़िहवा में जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल गांव की समस्या गांव में समाधान कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीएम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी लाभ और समस्याओं की समीक्षा की।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि
सभी पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाया जाए जिससे 5 लाख रुपये तक निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल सके।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति की भरपाई समय से सुनिश्चित की जाए।
किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए।
राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता न ह इसकी निगरानी की जाए।
वरासत से जुड़े प्रकरण समय सीमा में निस्तारित हों।
जिले में चल रहे एस आई आर के तहत मतदाता सूची प्रगाढ़ पुनरीक्षण में ग्रामीण बीएलओ से गणना प्रपत्र लेकर उसे भरकर जमा करें ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सम्मिलित हो सकें।
पेंशन योजनाओं में पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर लाभ सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचे इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
चौपाल में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई।
कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी बीडीओ बढ़नी अनिस मणि पांडेय अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
