श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर
जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में भक्ति श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन किया गया।
इस शुभ अवसर पर शोहरतगढ़ आदर्श नगर पंचायत के राम जानकी मंदिर में रामभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरणों में नमन करते हुए देश और समाज की उन्नति की कामना की।
यह दिव्य तिथि भारतीय सभ्यता संस्कृति और सनातन चेतना के स्वर्णिम अध्याय का प्रतीक है। वह ऐतिहासिक क्षण जब सदियों की साधना आस्था और संघर्ष साकार हुआ और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के करकमलों से अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर केवल एक आस्था स्थल नहीं बल्कि
मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों मर्यादा त्याग सेवा न्याय और कर्तव्य को राष्ट्रजीवन में पुनर्स्थापित करने वाला प्रेरणास्रोत है जो धर्मरक्षा सांस्कृतिक स्वाभिमान और राष्ट्रीय चेतना को निरंतर सुदृढ़ करता रहेगा।
इस पावन अवसर पर श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े सभी त्यागी तपस्वी एवं बलिदानी महापुरुषों को कोटि नमन किया गया।
रामराज्य की भावना से राष्ट्र सशक्त हो यही कामना।
जय श्रीराम 🚩
रिपोर्टर अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थ नगर
