श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर में नंदनंदन परब्रह्म, भक्तवत्सल भगवान श्रीकृष्ण की। विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भगवान श्रीकृष्ण से समस्त जनमानस के सुख, समृद्धि, शांति और आरोग्यता की कामना की।
योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि
भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म की स्थापना, सत्य करुणा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका उपदेश केवल एक युग तक सीमित नहीं बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए है।
उन्होंने कामना की कि मुरलीधर श्रीकृष्ण की कृपा से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में प्रेम, सद्भाव करुणा और शुभता का वास हो तथा प्रदेश और राष्ट्र सतत् प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।
जय श्रीकृष्ण। 🙏
