शोहरतगढ़ पुलिस ने मलगवा विद्यालय में पम्पलेट वितरित कर महिलाओं व बच्चियों को किया सचेत

सिद्धार्थनगर 17 फरवरी 2026: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना शोहरतगढ़ पुलिस टीम ने ग्राम मलगवा स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं को अपराध से बचाव, नए कानून साइबर अपराध सुरक्षा तथा दहेज उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के स्टिकर चस्पा कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 181 112 1098 1930 सहित अन्य आपात सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता मिल सके।

मिशन शक्ति टीम:

इस अभियान में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव हे• का• अविनाश सिंह का• पवन मौर्य, म• का• जूही सिंह तथा म• का• शोभा भारती मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *