सिद्धार्थनगर 12 मार्च 2026: अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शोहरतगढ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की 5 घटनाओं का अनावरण कर एक अंतरराष्ट्रीय शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए सिसवा के पास से अभियुक्त को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोरख धोबी पुत्र स्वर्गीय गोपाल धोबी निवासी वार्ड नंबर 2 सेवरा थाना कृष्णानगर जिला कपिलवस्तु नेपाल के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विभिन्न थानों में दर्ज कई चोरी के मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार यादव तथा आरक्षी प्रभाकर यादव व धर्मनाथ यादव शामिल रहे।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
