शोहरतगढ़ पुलिस का औचक निरीक्षण रात्रि गश्त और त्यौहारों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान

शोहरतगढ़ : शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकार पवीन प्रकाश ने थाना शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के अर्दली कक्ष और अपराध समीक्षा कक्ष का विस्तृत अवलोकन किया तथा रात्रि गश्त की प्रभाव शीलता और गश्त दलों की तैनाती की समीक्षा की।

क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने सार्वजनिक शांति बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्परता दिखाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गश्त दलों की सक्रियता अतिरिक्त पुलिस चौकियों की व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की समीक्षा भी की।

क्षेत्राधिकारी ने अधिकारियों और कर्मियों को सतर्क रहने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक पालन करने का निर्देश दिया ताकि नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सके और त्यौहारों के अवसर पर किसी भी अप्रिय घटना की संभावना न्यूनतम हो।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *