शोहरतगढ़: परसिया विकास खंड अंतर्गत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जिला अधिकारी/जिलाधिकारी डा. राजा गणपति आर ने आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों के रहने और पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण में मुख्य रूप से भोजन की गुणवत्ता स्वच्छता व्यवस्था और बच्चों से संवाद पर ध्यान दिया गया। बच्चों के खाने के व्यंजन उनके भोजन की सफाई और स्वच्छता की व्यवस्था की विस्तृत जांच की गई। साथ ही बच्चों से सीधे मुलाकात कर उनके अनुभव शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति पूरी सजगता बरती जाए। उन्होंने स्कूल की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
इस निरीक्षण का उद्देश्य बालिकाओं के शैक्षिक विकास और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देना बताया गया।
