शोहरतगढ़ में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां सड़क पर फैला कूड़ा नगर पंचायत मौन

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया स्वच्छ भारत मिशन और प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर पंचायत शोहरतगढ़ में लगातार कई दिनों से शिव बाबा मंदिर के पास सड़क पर सफाई कर्मियों द्वारा कूड़ा फेंका जा रहा है।

स्थिति यह है कि नाले पर ढक्कन लगाने की व्यवस्था तक नगर पंचायत ने नहीं की है। यह सब तब हो रहा है जब वार्ड सभासद का मकान इसी मार्ग पर है और वे रोजाना इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में उन्होंने कोई पहल नहीं की।

नगर अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी दोनों ही मौन हैं। कस्बे में दिखावटी सफाई तीन टाइम दिखाकर रिपोर्टिंग तो की जाती है, लेकिन हकीकत यह है कि सफाई का नामोनिशान तक नहीं है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस गंदगी की वजह से बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं यहां तक कि मवेशी भी खतरे में हैं। यदि किसी घर के बच्चे या खुले नाले में जानवर गिर जाए तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

यह पूरा प्रकरण साफ दर्शाता है कि शोहरतगढ़ नगर पंचायत में स्वच्छता केवल कागज़ों और फोटो खिंचवाने तक सीमित है जबकि ज़मीन पर हालात बेहद खराब हैं।

अब सवाल उठता है कि नगर पंचायत और जिम्मेदार अधिकारी आखिर कब इस गंभीर समस्या का समाधान करेंगे? क्या स्वच्छ भारत मिशन केवल कागज़ों पर चलाने के लिए ही है? अर्जुन अग्रहरि संवाददाता सिद्धार्थ नगर :

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *