शोहरतगढ़ में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने सुनीं जनता की शिकायतें लंबित मामलों पर दिखाई सख्ती

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ 15 नवम्बर 2025:

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का कार्यक्रम शनिवार को तहसील शोहरतगढ़ में जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राजस्व विकास शिक्षा पूर्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जनता की समस्याओं की सुनवाई की गई।

समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने राजस्व विकास पुलिस शिक्षा, विद्युत एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों को विस्तार से सुना। पुलिस विभाग की शिकायतों की सुनवाई क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा की गई जबकि उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्रा ने तहसील से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की।

लंबित प्रकरणों पर डीएम की सख्ती

जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की आख्या का स्वयं अवलोकन किया और जहां आवश्यकता लगी तत्काल जिले की विशेष टीम गठित कर मौके की जांच करने का निर्देश दिया।

उन्होंने साफ कहा कि भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण बिना मौके पर निरीक्षण के न किया जाए और कानूनगो लेखपालों को स्पष्ट आदेश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अनिवार्य रूप से बनाए रखें।

जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस या आईजीआरएस पर प्राप्त किसी भी विभाग की शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। यदि किसी अधिकारी के विभाग में प्रकरण लंबित पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता और विपक्षी दोनों पक्षों की उपस्थिति में ही जांच की जाए जिससे निर्णय पारदर्शी और न्यायसंगत हो।

कुल 65 प्रार्थनापत्र 7 का मौके पर निस्तारण

कार्यक्रम के दौरान कुल 65 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए

राजस्व विभाग — 55

पुलिस विभाग — 5

विकास विभाग — 2

विद्युत विभाग — 2

लोक निर्माण विभाग — 1

जिनमें से राजस्व के 7 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष प्रकरणों के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के अंदर 100% निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई

समाधान दिवस के दौरान डीएफओ उप प्रभारी वनाधिकारी शोहरतगढ़ और अधिशासी अभियंता राप्ती नहर खंड 2 शोहरतगढ़ अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने तीनों अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी

इस अवसर पर पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह डीएसओ देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार तहसीलदार शोहरतगढ़ सभी थानाध्यक्ष खंड विकास अधिकारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सीडीपीओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

समाधान दिवस सुचारु एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुआ जहां आमजन अपनी शिकायतों को लेकर आश्वस्त दिखाई दिए।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *