सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ 7 नवम्बर 2025 :
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में चल रहे युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर ज्योति कलश रथ यात्रा आज शोहरतगढ़ पहुंची। इस पावन अवसर पर श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान दीप यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें नगर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। दीप प्रज्वलन के साथ युग निर्माण आंदोलन और ऋषि संदेश का पाठ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का जीवन समाज में नैतिकता संस्कार और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है।
इस दौरान शांतिकुंज प्रतिनिधियों ने एकता सद्भाव और आत्मपरिष्कार का संदेश देते हुए सभी को राष्ट्रहित और लोकमंगल के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। मंदिर प्रांगण में भक्ति संगीत गायत्री मंत्र और दीपों की रोशनी से वातावरण आलोकित हो उठा।
रिपोर्ट अर्जुन कुमार अग्रहरी जिला संवाददाता Live 24 India News सिद्धार्थनगर
