सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़।
छन्द कले बाबू नारायणी नेत्र अस्पताल बहादुरगंज नेपाल के तकनीकी सहयोग से नगर पंचायत शोहरतगढ़ में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन दिनांक 26 दिसंबर 2025 को नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित राजस्थान अतिथि भवन में किया गया।
शिविर में 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई। जांच के दौरान आंखों की रोशनी नज़दीक व दूर की दृष्टि आंखों में जलन पानी आना धुंधलापन सिरदर्द आंखों में दर्द सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा जो अनुभवी नेत्र चिकित्सकों की देखरेख में पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा।
शिविर में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुलेखी कुशवाहा प्रमुख प्रशासक डॉ. सागर थापा दृष्टि विशेषज्ञ सुशील काजी वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी जसवन्त विवेकानंद नेत्र सहायक रंजन श्रीवास्तव, दिशा सुन्दर त्रिशा चौधरी राम नारायण कुशवाहा सहित मेडिकल टीम ने सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं।
वहीं बाह्य सहयोग के रूप में हरी बहादुर गडारी आजीवन संरक्षक महताब अली खान एवं संरक्षक कर्ता गोविन्द कुशवाहा का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल एवं पूर्व सांसद अभिषेक शाह नेपाल रहे जबकि उप जिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल पप्पू बोरा शिव शक्ति शर्मा मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पांडे कृष्ण कुमार अग्रवाल संजय दबे अशोक अग्रहरि विशिष्ट रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।
