सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ 7 नवम्बर 2025 :
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के संत रविदास नगर निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री अशोक कुमार कसौधन जी के यहां आज श्रीमद्भागवत कथा की पावन कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में निकली इस यात्रा में भक्तों ने उल्लास पूर्वक भाग लिया और जय श्रीराम तथा हरि नाम संकीर्तन से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष श्री रमेश कसौधन आदरणीय राजेंद्र पांडे गुरु जी नगर की देवी स्वरूप माताएं, बहनें एवं सैकड़ों की संख्या में उपस्थित देवतुल्य नगरवासी शामिल हुए। कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया वहीं युवाओं ने भक्ति गीतों से माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम में सामाजिक एकता धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए कथा आरंभ से पूर्व पूजा अर्चना संपन्न कराई गई।
रिपोर्ट अर्जुन कुमार अग्रहरी जिला संवाददाता Live 24 India News सिद्धार्थनगर
