सिद्धार्थनगर 22 फरवरी 2026: मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम सेहुड़ा में बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा स्वावलंबन और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम संचालित किया गया।
सम्मेलन में उपस्थित लगभग 80 बच्चियों एवं 40 महिलाओं को दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट महिला संबंधी अपराधों से बचाव, काउंसलिंग प्रक्रिया तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति 5.0 के स्टीकर भी चस्पा किए गए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस 1098 चाइल्ड केयर 108 एम्बुलेंस 101 अग्निशमन 14567 एल्डर हेल्पलाइन एवं 1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।इसके अतिरिक्त यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राजकुमार यादव हेड कांस्टेबल अविनाश सिंह कांस्टेबल पवन मौर्य महिला कांस्टेबल अनीता एवं शोभा भारती सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे पुलिस प्रशासन ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
