शोहरतगढ़ में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।
सिद्धार्थनगर 2 दिसम्बर 2025
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के तहत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज कस्बा शोहरतगढ़ में पैदल गश्त व गहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने थाना शोहरतगढ़ पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में गहन चेकिंग
गश्त के दौरान बाजार चौराहे संवेदनशील मार्ग और भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से गहन चेकिंग की गई। टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया।
शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील
क्षेत्राधिकारी ने आम जनता से आपसी सौहार्द बनाए रखने किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कानून-व्यवस्था के पालन में सहयोग करने की अपील की।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर
