सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी द्वारा प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरी गण चौकीदारों की गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान क्षेत्राधिकारी ने आगामी त्यौहारों एवं क्षेत्र में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम प्रहरी गण को नियमित रूप से रात्रि गश्त करने संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई देने पर तत्काल थाना अथवा 112 पर सूचना देने के निर्देश दिए। साथ ही गांव या मोहल्ले में बाहरी व्यक्तियों के ठहरने की जानकारी समय से पुलिस को देने को कहा गया।
क्षेत्राधिकारी ने चोरी झगड़ा अवैध शराब जुआ नशा जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल देने साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा किसी भी घटना की तुरंत जानकारी पुलिस तक पहुंचाने पर जोर दिया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित सूचना देने के निर्देश भी दिए गए।
गोष्ठी का उद्देश्य ग्राम प्रहरी गण से क्षेत्र की छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारी प्राप्त करना एवं सूचनाओं का त्वरित आदान प्रदान सुनिश्चित करना रहा। इस अवसर पर ग्राम प्रहरी गण को वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त आदेश निर्देशों से भी अवगत कराया गया।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
