शोहरतगढ़ में दुर्गा पूजा संचालन समिति को लेकर विवाद प्रशासन ने कराया शांतिपूर्ण समाधान

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ कस्बे में मंगलवार की सुबह दुर्गा पूजा संचालन समिति के अध्यक्ष पद को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार रथ की रंगाई पुताई के दौरान दोनों पक्षों के बीच मतभेद सामने आए और वाद विवाद शुरू हो गया।

एक पक्ष का कहना था कि समिति की जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष संभालें जबकि दूसरे पक्ष का दावा था कि नगरवासियों ने उन्हें अध्यक्ष चुना है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

हालात को देखते हुए उपजिलाधिकारी विवेकानन्द मिश्रा क्षेत्राधिकारी प्रवीन प्रकाश और थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाया और विवाद को शांत कराया।

प्रशासन की ओर से कहा गया कि लॉटरी पद्धति से जो अध्यक्ष चुना गया है वही मान्य रहेगा। प्रशासन ने अपील की कि दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में सभी लोग शांति और सौहार्द बनाए रखें।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल समिति अध्यक्ष सतीश मित्तल सौरभ गुप्ता संजय कसौधन समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

फिलहाल मामला शांत है और प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दुर्गा पूजा का आयोजन शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होगा।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *