शोहरतगढ़ में दुर्गा पूजा व दशहरा के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

शोहरतगढ़ : आगामी दुर्गा पूजा व दशहरा त्योहार को सुरक्षित और शान्तिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाना शोहरतगढ़ पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक 12 सितंबर 2025 को क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश व उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र शोहरतगढ़ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

बैठक का आयोजन डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश तथा प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में किया गया। बैठक में थानाक्षेत्र के चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल और दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने वाले स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाने और उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों व निर्देशों से सभी उपस्थित व्यक्तियों को अवगत कराया गया।

पुलिस एवं प्रशासन ने इस बात पर जोर दिया कि समुदाय के सभी सदस्य मिलकर त्योहारों को खुशी और सुरक्षा के साथ मनाएं।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *