सिद्धार्थनगर 13 सितंबर 2025 :
आज शोहरतगढ़ तहसील सभागार कक्ष में उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र और क्षेत्राधिकारी पवीन प्रकाश शोहरतगढ़ के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक डॉ• अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश पर और प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में आयोजित की गई थी।
बैठक का मुख्य उद्देश्य चोरी मॉबलिंचिंग और अन्य घटनाओं से जुड़ी अफवाहों की रोकथाम के लिए पत्रकार बन्धुओं के साथ संवाद करना था। अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों से आग्रह किया कि बिना सत्यापन के कोई भी सूचना प्रकाशित या प्रसारित न करें।
उन्होंने कहा कि अफवाहें सामाजिक सौहार्द बिगाड़ती हैं और कभी-कभी बड़े हादसे का कारण बन जाती हैं। यदि कहीं अफवाह या विवाद की स्थिति बनती है तो तुरंत प्रशासन व पुलिस को सूचित करें।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक व उत्तेजक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समाज में अमन-चैन बनाए रखने के लिए प्रशासन, पुलिस और मीडिया को एकजुट होकर काम करना होगा। पत्रकार बन्धुओं ने सहयोग का संकल्प लिया।
