9.9.2025 सिद्धार्थनगर : भारत नेपाल सीमा में हो रही हिंसा के मद्देनज़र क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के नेतृत्व में एक व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना ढेबरुआ पुलिस टीम एवं सीमांत सुरक्षा बल SSB के जवानों के साथ संयुक्त रूप से भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त और सघन चेकिंग का कार्य संपन्न किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना एवं अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना था। गश्त अभियान के दौरान सीमा पर आने-जाने वाले व्यक्तियों की पहचान वाहनों की जांच संदिग्ध सामग्री की तलाशी ली गई। स्थानीय नागरिकों से भी बातचीत कर उन्हें सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की ग।
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ ने बताया कि यह अभियान सीमांत क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु नियमित रूप से चलाया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों और एसएसबी जवानों को कड़ी सतर्कता बरतने एवं प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अराजकता या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप शांति और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।
