शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नेपाल सीमा पर विशेष निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण दिनांक 09.09.2025 स्थान सिद्धार्थनगर

नेपाल राष्ट्र में हो रहे आंदोलन और हिंसा के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन एवं जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने थाना कपिलवस्तु के अलीगढ़वां भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा का विशेष निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पैदल गश्त करते हुए भारतीय सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कड़ी निगरानी बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने एसएसबी के साथ समन्वय बढ़ाकर सीमा सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आपसी सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया। इसके अलावा उन्होंने सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्कता बरतने और समय समय पर त्वरित जानकारी के आदान-प्रदान को भी सुनिश्चित किया।

इस अवसर पर असिस्टेंट कमाण्डेंट एसएसबी विश्वजीत सौरयान IPS क्षेत्राधिकारी सदर तथा अन्य पुलिस व एसएसबी के अधिकारी कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना पर दें।

पुलिस प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि प्रदेश में शांति, सुरक्षा और अपराधमुक्त वातावरण स्थापित करने के लिए वे कटिबद्ध हैं। सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष सतर्कता के साथ गश्त जारी रहेगा ताकि नागरिक सुरक्षित महसूस करें और किसी भी प्रकार की अशांति को रोकने में सफलता प्राप्त की जा सके।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *