सिद्धार्थनगर :के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ एवं उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ की अध्यक्षता में थाना ढेबरुआ परिसर में शांति समिति की गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी में थानाक्षेत्र के संपभ्रात व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं ने भाग लिया। आगामी पर्व बारावफात को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने पर सभी ने सहमति जताई।
अधिकारियों ने उपस्थित जनों से संवाद करते हुए कहा कि पर्वों पर आपसी भाईचारा सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई।
गोष्ठी में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पर्वों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।
