शत प्रतिशत कार्य पूर्ण कराने वाले बीएलओ सम्मानित जिलाधिकारी ने किया प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र प्रदान

सिद्धार्थनगर 28 नवम्बर 2025:

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 SIR में उत्कृष्ट कार्य करते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाले तहसील नौगढ़ एवं शोहरतगढ़ के बूथ लेवल अधिकारियों BLOs को आज जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन द्वारा सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी कक्ष में आयोजित इस समारोह में तहसील नौगढ़ के 5 और तहसील शोहरतगढ़ के 5 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की निष्ठा और समयबद्ध कार्य प्रशासन को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने अपील की कि सम्मानित बीएलओ अन्य बीएलओ को भी सहयोग दें ताकि अभियान को शत प्रतिशत परिणाम तक ले जाया जा सके।

कार्यक्रम के दौरान

अपर जिलाधिकारी वि/रा गौरव श्रीवास्तव

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञानप्रकाश

उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र

नायब तहसीलदार नौगढ़ विजय श्रीवास्तव

सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है तथा बीएलओ की इस सराहनीय भूमिका को विशेष रूप से सराहा गया।

रिपोर्टर अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *