शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर:
जनपद सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। शुक्रवार को उपचार कराने पहुंचे मरीजों को डॉ. एस.के. भारती के न मिलने पर निराशा का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार मरीजों ने अस्पताल में काफी देर तक डॉक्टर का इंतजार किया लेकिन वे मौजूद नहीं मिले। उपस्थित कर्मियों द्वारा डॉक्टर को फोन किए जाने पर भी कॉल रिसीव नहीं की गई। इससे मौके पर आए मरीजों में नाराज़गी देखी गई।
ग्रामीणों ने कहा कि अक्सर अस्पताल में डॉक्टर समय से नहीं रहते, जिससे आम जनता को उपचार के लिए निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस लापरवाही की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
📍 रिपोर्ट: अर्जुन कुमार अग्रहरी
📺 लाइव 24 इंडिया न्यूज़ जिला सिद्धार्थनगर
