सिद्धार्थनगर 19 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग एवं स्थानीय जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आज भव्य एवं गरिमामयी समापन हुआ। दो दिनों तक चले इस आयोजन ने भारत और नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत लोक परंपराओं और ऐतिहासिक संबंधों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया। द्वितीय दिवस पर मंच सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक बधाई नृत्य एवं स्थानीय स्कूली बच्ची द्वारा देशभक्ति नृत्य से हुई। इसके बाद लोक एवं अवधी गायन की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।सिद्धार्थनगर के मनोज कुमार मुनीश ज्ञानी लाल बहादुर विश्वकर्मा एवं पवन कुमार पाण्डेय सीतापुर के अभिषेक मिश्रा लखनऊ की अंकिता सिंह तथा मध्यप्रदेश के सागर से आए सुधीर तिवारी ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संत कबीर नगर के अभय प्रताप मिश्रा द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक ने भारत-नेपाल मैत्री का सशक्त संदेश दिया जबकि लखनऊ की खुशी शर्मा के होली नृत्य ने समापन समारोह में उत्साह और उल्लास भर दिया। इस दौरान भारत स्काउट्स और गाइड्स के बच्चों ने योग प्रदर्श रंगोली निर्माण एवं भारत-नेपाल मैत्री विषय पर चित्रकला प्रस्तुत की। चिल्ड्रेन गार्डन एजुकेशन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन राणा प्रताप जी ने प्रभावी ढंग से किया। दोनों दिनों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों कलाकारों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने इसे जनपद के लिए ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजन बताते हुए सभी सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
📍 अगला पड़ाव महराजगंज 20 फरवरी 2026
भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव की श्रृंखला अब 20 फरवरी 2026 को महराजगंज में एक दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में आगे बढ़ेगी। वहां भी लोक नृत्य अवधी गायन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से दोनों देशों की साझा विरासत का उत्सव मनाया जाएगा।
आयोजन समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता को और सशक्त करें
रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
