सिद्धार्थनगर 20 दिसंबर 2025 :
शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन तहसील बांसी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने की जबकि पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के दौरान राजस्व विकास शिक्षा, पूर्ति नगर निकाय एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन उपजिलाधिकारी बांसी नितिन चक्रवर्ती द्वारा की गई वहीं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन एवं क्षेत्राधिकारी बांसी रोहिणी यादव द्वारा की गई।
जिलाधिकारी ने पूर्व में आयोजित तहसील समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की आख्या का गहन अवलोकन किया। अवलोकन के पश्चात उन्होंने जिला स्तरीय टीम गठित कर मौके पर जांच कराने के निर्देश दिए। विशेष रूप से भूमि विवादों के मामलों में मौके पर जाकर निरीक्षण कर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थित सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील समाधान दिवस एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतकर्ता एवं विपक्षी दोनों की उपस्थिति में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अनिवार्य रूप से तैयार करें। किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी विभाग द्वारा लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान लमुई ताल के हलका लेखपाल राजाराम पर वरासत के प्रकरण में धन मांगने का आरोप एवं तहसील दिवस में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के कारण जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बांसी को लेखपाल को निलंबित करने का निर्देश दिया।
प्राप्त प्रार्थना पत्रों का विवरण
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में कुल 48 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें
राजस्व विभाग 30 पुलिस विभाग 5 नगर पालिका 1 पूर्ति विभाग 2 बाल विकास विभाग 1
राजस्व विभाग से संबंधित 5 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष सभी शिकायतों का तीन दिवस के भीतर शत प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
उपस्थित अधिकारी
कार्यक्रम में डीएफओ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह उपकृषि निदेशक राजेश कुमार तहसीलदार बांसी तहसील क्षेत्र के समस्त थानाध्यक्ष खंड विकास अधिकारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सीडीपीओ सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
